logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

उद्धव ठाकरे के विदर्भ दौरे पर मंत्री उदय सामंत का बड़ा तंज– "अब बहुत देर हो चुकी, कोई असर नहीं होगा!"


अमरावती: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में 6 सांसदों की बड़ी बगावत के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आया हुआ है। इस सियासी डैमेज कंट्रोल के लिए आज से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विदर्भ के तूफानी दौरे पर निकल रहे हैं। नागपुर से शुरू होकर उनका काफिला यवतमाल की ओर बढ़ेगा। लेकिन, उनके इस दौरे के शुरू होने से पहले ही शिंदे गुट ने उन पर तीखा हमला बोला है।

राज्या के कद्दावर मंत्री और शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि उद्धव ठाकरे के इस दौरे का विदर्भ की राजनीति या संगठन पर रत्ती भर भी असर नहीं होने वाला है।

"परिस्थिति हाथ से निकल चुकी, अब दौरों से क्या फायदा?"

मंत्री उदय सामंत ने सीधे शब्दों में कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने यह दौरा पहले किया होता, तो शायद इसका कुछ सकारात्मक असर देखने को मिलता। लेकिन अब, जब पार्टी में इतनी बड़ी फूट हो चुकी है और स्थिति पूरी तरह हाथ से निकल गई है, तब दौरे करने का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

समन्वय खत्म, खुद को बड़ा दिखाने की होड़

उदय सामंत यहीं नहीं रुके, उन्होंने महाविकास अघाड़ी (MVA) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राज्य में महाविकास अघाड़ी पूरी तरह से बिखर चुकी है। इसके घटक दलों के बीच कोई तालमेल (समन्वय) नहीं बचा है। अघाड़ी का हर दल सिर्फ खुद को बड़ा साबित करने की होड़ में लगा हुआ है। विरोधियों के पास जनता के सामने जाने के लिए न तो कोई ठोस दिशा है और न ही कोई एकमुश्त नेतृत्व।"

विदर्भ में बढ़ेगी शिंदे गुट की ताकत

विदर्भ में शिवसेना के भविष्य पर बात करते हुए सामंत ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ही आने वाले समय में विदर्भ क्षेत्र में सबसे अधिक मजबूत होगी और जनता का विश्वास जीतेगी।

ठाकरे गुट का दावा बनाम शिंदे गुट की चुनौती

गौरतलब है कि 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद उद्धव ठाकरे विदर्भ के शिवसैनिकों और जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को फिर से खड़ा करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं। ठाकरे गुट का दावा है कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नवचैतन्य का निर्माण होगा। हालांकि, शिंदे गुट द्वारा इस दौरे के असर को पूरी तरह खारिज किए जाने के बाद अब दोनों गुटों के बीच विदर्भ की धरती पर सियासी जंग और तेज होने के आसार हैं।